साहेबगंज
नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने जाम की समस्या से दिलाया निजात
City police station in-charge cum inspector provided relief from the problem of jam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। शहर के रेलवे स्टेशन चौक पर वाहनों के आये दिन जाम लगने वाले समस्या को लेकर रविवार को नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने दलबल के साथ व्यवस्थित किया। इस दौरान उन्होंने चालकों को जहां-तहां वाहन खड़ा करने से मना करते हुए उन्हें आगे से ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि आये दिन वाहनों के जहां तहां खड़ा करने से स्टेशन चौक पर जाम की शिकायत मिल रही थी। वाहन चालकों को स्टेशन चौक पर इधर-उधर वाहन नहीं खड़ा करने की हिदायत दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर शक्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।



