सिंगरौली

हर परिस्थिति में जीवन जीने की कला सिखाती है शिशु मंदिर योजना: कविता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली। सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव की प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र कविता त्रिपाठी सहायक संचालक शिक्षा सिंगरौली के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के व्यवस्थापक कामतानाथ केशरवानी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रान्तीय सदस्य यदुवीर यादव एवं विन्ध्यनगर प्राचार्य एवं विभाग समन्वयक मुद्रिका प्रसाद दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी द्वारा कराया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाण्डेय एवं राजेश कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्रों का बैद्धिक विकास भी अतिआवश्यक है। सरस्वती शिशु मंदिर योजना व्यक्ति को हर स्थिति में जीवन जीने की कला सिखाती है, जिसका स्वरूप आज संस्कृति महोत्सव में रंगोली, चित्रकला, मूर्ति कला, एकल अभिनय इत्यादि प्रतियोगिताओं के माध्यम से देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button