सिंगरौली
नगर निगम आयुक्त ने किया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन रूपाली द्विवेदी ने नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट गनियारी का निरीक्षण किया। प्लांट में कचरे की प्रोसेसिंग को लेकर परियोजना प्रबंधक रावेंद्र सिंह ने एक-एक यूनिट का निरीक्षण कराया। जिसमें गीले कचरे का प्रसंस्करण एवं कंपोस्ट पैड व मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर को देखा, सूखे कचरे के निष्पादन व विक्रय एग्रीमेंट पर चर्चा की, जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला सोनभद्र, मैहर, बड़ौदा बाजार, रायपुर, सीधी मटेरियल रिकवरी को भेजा जा रहा है, जो संतोषजनक दिखा। निगमायुक्त ने घरों से सेग्रीगेशन को बढ़ाने और शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि सीटाडेल एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से पिछले वर्ष एक्पोजर विजिट भी कराई गई थी, जिसमें संभाग के सभी नगरीय निकायों ने प्रशिक्षण लिया था। यह प्लांट रीवा संभाग में पिछले 8 वर्षों से प्रथम रैंकिंग ला रहा है।



