अंतरराष्ट्रीय

नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनाल की पत्नी को जिंदा जलाया

 कांतीपुर टीवी मुख्यालय में लगाई आग

 

काठमांडू । नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने कांतिपुर टीवी मुख्यालय को किया आग के हवाले- नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच काठमांडू स्थित प्रमुख मीडिया संस्थान कांतिपुर टीवी के मुख्यालय में आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से धुआं और लपटें उठती हुई दिखाई दीं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रदर्शनकारी सरकारी दफ्तरों और नेताओं के घरों को निशाना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि आगजनी प्रदर्शनकारियों की तोड़फोड़ के कारण हुई। अभी तक जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार की मौत हो गई है। उन्हें कथित तौर पर उनके घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया गया था। यह घटना डलू स्थित उनके आवास पर हुई।

काठमांडू में मंगलवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने आज दोपहर इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “जनरेशन-जी के प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी है। कल नेपाल पुलिस के जवानों ने कम से कम 19 छात्रों की हत्या कर दी थी। यह विरोध सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण नहीं है, बल्कि हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि हमें एक युवा नेता चाहिए। हम बदलाव चाहते हैं। जनरेशन-जी एक युवा नेता की माँग कर रही है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत के नागरिकों को नेपाल की स्थिति स्थिर होने तक यात्रा स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने को मंगलवार दोपहर नक्खू जेल में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए बाहर लाया गया है। यह भी बताया गया है कि उन्हें अन्य कैदियों की सुरक्षा के लिए रिहा किया गया है। सहकारी बचत घोटाले के आरोप में लामिछाने जेल में बंद थे। आरएसपी के केंद्रीय सदस्य क्रांतिशिखा धीतल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भीड़ को संबोधित करते दिख रहे हैं।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व पीएम भी घायल हुए हैं। हमले में जख्मी हुए शेर बहादुर को सेना ने बचाया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने इस्तीफे का पत्र राष्ट्रपति को सौंप दिया है। बता दें कि जनरेशन जेड के उग्र प्रदर्शन के बीच पीएम ओली ने इस्तीफा दिया है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।’

नेपाल की राजधानी में मौजूदा हालात को देखते हुए चौथे काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है, आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। सोमवार को सोशल मीडिया साइटों पर सरकारी प्रतिबंध के खिलाफ काठमांडू और कुछ अन्य स्थानों पर युवाओं द्वारा किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हो गए।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम 13 और 14 सितंबर को काठमांडू में होना था। उन्होंने बताया कि बानू मुश्ताक, दीपा भाष्थी और बासुदेव त्रिपाठी सहित 60 से ज्यादा भारतीय और 200 नेपाली लेखक इस महोत्सव में शामिल होने वाले थे। कलिंग साहित्य महोत्सव की निदेशक रश्मि रंजन परिदा ने कहा कि यह आयोजन अब 14 और 15 फरवरी, 2026 को होगा। भुवनेश्वर स्थित आयोजकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध को लेकर काठमांडू में हुई हिंसा को देखते हुए इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस समय महोत्सव का आयोजन न तो उचित होगा और न ही सम्मानजनक।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button