सिंगरौली

सब जूनियर कुराश राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिंगरौली के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में दिखाएंगे अपना दमखम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। विगत दिनों दतिया में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ था। जिसमें उपरोक्त खिलाड़ी ईशिका मौर्य +60 किलोग्राम भार वर्ग में, सिगिनां नित्या श्री +52 किलोग्राम भार वर्ग में एवं प्रत्यूष नायक +60 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अपनी जगह पक्की कर कर लिया था।
टीम कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू साकेत के नेतृत्व में सिंगरौली की टीम आज प्रातः शक्तिपुंज से जबलपुर होते हुए छत्तीसगढ़ रायपुर रवाना हो गए हैं। उपरोक्त खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) 10 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button