बिहार में किये गये विकास कार्यों को अपना रही हैं दूसरे राज्यों की सरकारें : वीरेंद्र सिंह

एनपीटी बिहार ब्यूरो
बिहार/औरंगाबाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए बिहार की विकास योजनाओं और कार्यक्रमों का अनुसरण आज पूरा देश कर रहा है। बेटियों को साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण, हर घर जल का नल, हर घर को बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में किये गये विकास कार्यों को केंद्र व दूसरे राज्यों की सरकारें अपना रही हैं। बिहार में वर्ष 2006 से पहले स्वयं सहायता समूहों की स्थिति काफी खराब थी। हमने जीविका नाम दिया और बाद में जीविका दीदी कहा गया। आज जीविका दीदियां कहां से कहां पहुंच गई हैं। खुद रोजगार से जुड़कर अन्य लोगों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान कर रही हैं। बिहार की तर्ज पर ही केंद्र ने आजीविका शुरू की है। बिहार की तकदीर बदलने में जीविका दीदियों का काफी हाथ है। आज बिहार खुशहाल बन रहा है। अगला लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाने का है। केंद्र की सरकार भी बिहार को विकसित राज्य बनाने में मदद कर रही है। केंद्र ने हाल ही में जो बजट पेश किया है, उससे बिहार को विकास में मदद मिलेगी। यह बातें औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को ग्राम संपर्क यात्रा के दौरान कही।
जदयू के बारून प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पूर्व सांसद नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनकोप ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क यात्रा किए। उन्होंने हबसपुर, पोखराही, नदीयाई, कुशा, बसडीहा, उर्दीना, दल करमा, उर्दीना, नवादा, प्रितमपुर, कोसडीहरा, जनकोप, चंदौली, सनथुआ, सिन्दुरिया एवं खैरा पंचायत के करया गांव में ग्राम संपर्क यात्रा किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने वहां के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। वहीं जगह–जगह ग्रामीणों ने भी पूर्व सांसद का स्वागत किया।
यात्रा में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला महासचिव उदय पटेल, पूर्व राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सोनू कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, बारून प्रखंड के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विंध्याचल सिंह, अरविंद सिंह, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। पूर्व सांसद की ग्राम संपर्क यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।