पाकुड़

पाकुड़ में कांग्रेस महासचिव मोनिता कुमारी का जोरदार स्वागत, महिलाओं की समस्याओं पर दिलाया आश्वासन

Congress General Secretary Monita Kumari received a warm welcome in Pakur, assurance given on women's problems

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला कांग्रेस कमिटी की जिला महासचिव मोनिता कुमारी ने शनिवार संध्या पहर को पाकुड़ प्रखंड के सहरकोल पंचायत अंतर्गत चापाड़ागा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं और फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में “मोनिता कुमारी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं ने महासचिव मोनिता कुमारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं ने बताया कि चापाड़ागा गांव की अधिकांश आबादी गरीब है और मजदूरी कर किसी तरह जीवन-यापन करती है। महंगाई के कारण घर का खर्च उठाना कठिन हो गया है। कई विधवा एवं वृद्ध महिलाओं को आज तक पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया, जबकि वे वर्षों से दफ्तर का चक्कर काट रही हैं। इसके अलावा कई महिलाओं ने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। महिलाओं की पीड़ा सुनने के बाद महासचिव मोनिता कुमारी ने आश्वासन दिया कि वे विधायक निसात आलम एवं प्रदेश महासचिव तनवीर आलम से मिलकर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगी और शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से नीलू सरदार, हसीना खातून, पतानी बेवा, फुलेश्वरी तुरी, गीता तुरी, काजल तुरी, संतोषी कुमारी, तारा तुरी, नंदनी तुरी, सिम्मी तुरी, रूप तुरी, सुनीता पहाड़िया, किनवा तुरी, अनीता तुरी, हिरेन तुरी, विजय तुरी, जोबन तुरी, नरेश तुरी, हरु तुरी, राजीव तुरी, देवेन तुरी, कोमल पहाड़िया सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button