उत्तरपाड़ा में चापाकल की मरम्मती से जनता को बड़ी राहत
Repair of hand pump in Uttarpara brought great relief to the public

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखण्ड अन्तर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के उत्तरपाड़ा में आल्फाजुद्दीन शेख के घर के पास लंबे समय से खराब पड़े चापाकल की मरम्मती कर दी गई। इस मरम्मती कार्य के सफल संपन्न होने से स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। पेयजल संकट से जूझ रही जनता को इससे बड़ी राहत मिली है। यह जनसेवी कार्य प्रखण्ड सह- 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक के अथक प्रयास और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने के लिए संकल्पित रही है। स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर मानसारुल हक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस ही जनता की सच्ची हितैषी पार्टी है, जो जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझकर समाधान करती है। इस अवसर पर रेंटू शेख, अल्फाज़ुद्दीन शेख, बादशाह शेख, शरीफुल शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



