क्राइमसिंगरौली

जियावन थाना क्षेत्र में बोलेरो से गांव गांव पहुंचाई जा रही अवैध शराब

आबकारी विभाग व पुलिस की सुस्त प्रणाली से शराब ठेकेदार मस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब के कारोबार ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ठेकेदारों के इशारे पर काम कर रहे उनके गुर्गे, अब बेखौफ होकर दिन रात बोलोरो जैसी गाड़ियों से अवैध शराब की खेप गलियों, मोहल्लों और ढाबो तक पहुंचा रहे हैं। गलियों और मोहल्लों में शराब बेची जा रही है इसके बावजूद न आबकारी विभाग और न ही पुलिस प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई सामने आ रही है। कार्रवाई के नाम पर केवल कागजों में खानापूर्ति होती दिखाई दे रही है।
बोलेरो से हो रहा पैकारी 
अवैध शराब सप्लाई करने वालों ने अब बोलेरो से आसानी से निगरानी से बच जाते हैं। ये गुर्गे गलियों, मोहल्लों और ढाबो में शराब की होम डिलीवरी तक कर रहे हैं। यह सब कुछ एक सटीक नेटवर्क के तहत संचालित हो रहा है, जिसमें स्थानीय स्तर पर “आँख मूँद” सहयोग भी होने की आशंका है। इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आबकारी विभाग और जियावन पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है। कुछ जगहों पर केवल दिखावटी रेड या ज़ब्ती की कार्रवाई कर ली जाती है, लेकिन शराब का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी रहता है।
महिलाओं में गुस्सा
अवैध शराब की बढ़ती उपलब्धता से सबसे अधिक प्रभावित युवा वर्ग और घरेलू महिलाएं हो रही हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि शराब ने कई घरों की शांति छीन ली है, और अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो नागरिक आंदोलन की राह पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि क्या शासन-प्रशासन इस गोरखधंधे पर नकेल कसने की हिम्मत जुटा पाएगा या देवसर क्षेत्र की सड़कों पर यूं ही बोलोरो से शराब बिकती रहेगी?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button