झुंझुनू
रघुनाथपुरा में शिव गौ सेवा समिति के तत्वाधान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 18 को
प्रातः 9:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक भजन कार्यक्रम एवं भामाशाह सम्मान समारोह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा में शिव गौ सेवा समिति के तत्वाधान में 18 सितंबर को धार्मिक कार्यकर्मों का आयोजन किया जाएगा। संजय रेप्सवाल ने बताया कि 18 सितंबर को सुबह 9:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक गायक कलाकार अंतरराष्ट्रीय गौ भक्त ओम मुंडेल एवं देवेंद्र लाम्बिया भजनों की प्रस्तुतियां देंगे एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक शिव गौ सेवा समिति एवं रघुनाथपुरा गांव की समस्त जनता रहेगी।



