शामली

पूर्व प्रधान ने की सड़क निर्माण की मांग भेजा पत्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली कांधला : विकासखंड क्षेत्र के पूर्व प्रधान ने जर्जर सड़क सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह से संबोधित एक ज्ञापन नगर पालिका लिपिक को सौंपा और सड़क निर्माण की मांग की। विकासखंड क्षेत्र का बिजली घर मार्ग काफी दिनों से जर्जर हालत में है सड़क पर आए दिन जल भराव होने के कारण हादसे होते रहते हैं और स्थानीय लोग भी लगातार जिलाधिकारी सहित विकासखंड कार्यालय पर शिकायत कर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। सड़क जर्जर हालत में होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मामले की शिकायत पूर्व प्रधान बबल सैनी से की थी। मंगलवार को पूर्व प्रधान बबल सैनी ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक ज्ञापन केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह को भेजा। उन्होंने नगर पालिका लिपिक अकरम अंसारी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि बाईपास मार्ग से लिंक बिजली घर मार्ग का लगभग एक किलोमीटर लंबा रास्ता जर्जर हालत में है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान बबल सैनी के द्वारा बताया गया कि बिजली घर मार्ग काफी दिनों से जर्जर है लोगों की शिकायत पर सड़क निर्माण की मांग की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button