गाजियाबाद

भव्य रामलीला मंचन के लिए पी एन बिहार लोनी में कार्यकारिणी की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। श्री सनातन धर्म सेवा समिति (रजि.) द्वारा संचालित श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की 2025 की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समिति के संस्थापक श्री रविंद्र भाई , श्री गोपाल सिंह, श्री धर्मवीर, श्री जयवंत गुर्जर और श्री राजपाल बैसला ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों की घोषणा की।
समिति द्वारा जारी सूची में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री सुरेश पाल को सौंपी गई है, जबकि महासचिव का दायित्व श्री राजपाल बैसला निभाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष श्री आरपी पांडे और कार्यकारी महासचिव श्री प्रशांत झा होंगे।
उपाध्यक्ष पद पर श्री जयनंद गुर्जर, श्री करनवीर सैनी, श्री प्रेम पोसवाल, श्री संदीप (रेडिएंट हॉस्पिटल), श्री विजय त्यागी और श्री राजपाल गुर्जर को शामिल किया गया है। समिति के कोषाध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल होंगे।
सचिव मंडल में श्री आशीष जैन, श्री दुर्जन सिंह, श्री अनुज चढ़ियाल, श्री विकास डब्बा, श्री अमित त्यागी, श्री अनिल सैनी, श्री रिंकू शर्मा, श्री अंकित त्यागी, श्री अमर त्यागी, श्री नीरज त्यागी और श्री अंकुश जैन शामिल हैं।
समिति ने सुरक्षा और संचालन के लिए सुरक्षा प्रकोष्ठ का भी गठन किया है, जिसमें श्री सुनील भारद्वाज, श्री कुलदीप यादव, श्री अनुज त्यागी, श्री पंकज सैनी, श्री सतीश त्यागी, श्री बबलू सैनी, श्री मोंटी सैनी, श्री संजय त्यागी सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वे भव्य रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समय और योगदान देंगे। क्षेत्रवासियों से भी आयोजन में अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button