बेतुल

बैतूल सारणी सेवा पखवाडा अभियान में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी। शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर निकायों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार, 21 सितंबर को वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, गायत्री मंदिर प्रांगण में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर निकायों में कार्यरत स्वास्थ्य सफाई मित्रों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का परीक्षण किया शिविर में डॉ. संजय बडोनिया ने मरीजों की जांच की, वहीं नर्सिंग ऑफिसर वर्षा साहू एवं दुर्गा गावंडे ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही टेक्नीशियन आशीष सोनी, राजू पवार, संदीप पाटिल, ज्योतिमाला ठाकरे, ममता गुप्ता एवं रीता चौहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी सारनी, पाथाखेड़ा विकासखंड घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन से न केवल सफाई मित्रों बल्कि क्षेत्र की महिलाओं को भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ सरलता से उपलब्ध हुईं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button