अमेठी

शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर सीओ अमेठी ने मंदिर सेवा समिति के साथ की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संग्रामपुर अमेठी। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर सीओ अमेठी मनोज मिश्र ने आदि शक्ति मां कालिकन धाम मंदिर परिसर में मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था व वाहन प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि नवरात्र का पहला दिन घटस्थापना का है।
और सोमवार होने के कारण कालिकन धाम में भारी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, भौसिंहपुर प्रधान कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज समेत सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button