अमरोहा

अमरोहा बोर्ड बैठक में विवाद के बाद पूर्व विधायक हरपाल सिंह की बिगड़ी हालत, मेरठ में इलाज जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा के गजरौला नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान विवाद के बाद पूर्व विधायक हरपाल सिंह की हालत नाज़ुक बनी हुई है। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बैठक में सभासदों ने छह सूत्रीय प्रस्ताव दर्ज न होने पर पालिका अध्यक्ष का घेराव किया था जिसके बाद विवाद बढ़ गया।नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के बाद पूर्व विधायक एवं नगर पालिका के अध्यक्ष पति हरपाल सिंह की हालत में अभी सुधार नहीं है। उनका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि गुरुवार को नगर पालिका में बोर्ड की बैठक का आयोजन था पालिका अध्यक्ष राजेंदी उर्फ उमा देवी ने बैठक को समाप्त करने की घोषणा कि तो सभासदों ने उन्हें घेर लिया था। क्योंकि सभासदों की मांग पर छह सूत्रीय प्रस्ताव कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज नहीं किए गए थे। पालिका अध्यक्ष के बुलाने पर पूर्व विधायक पति हरपाल सिंह उन्हें लेने के लिए सभागार में पहुंचे तो विवाद बढ़ गया था। पालिका अध्यक्ष के हाथ से कार्रवाई रजिस्टर छीनने का प्रयास कर रही महिला सभासदों के बीच धक्का मुक्की के बाद वार्ड संख्या 21 की सभासद अंशु चौधरी ने पूर्व विधायक का गिरेबान पकड़कर कपड़े भी फाड़ दिए थे। इसके बाद सभासद कपिल चौधरी के साथ भी सभागार में मारपीट की गई। सभासद अरकान अली को सड़क पर पीटा गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंचे। वहां पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह की हालत बिगड़ गई थी।
वहां से सीएचसी लाया गया था और फिर प्राथमिक उपचार के बाद अमरोहा के लिए भेज दिया गया था वहां से भी हालत में सुधार न होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि अभी उनकी हालत में सुधार नहीं है, इलाज चल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button