हापुड़

पुलिस सतर्क: पिलखुवा में भारी बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

पिलखुवा।  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पिलखुवा में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार भी फ्लैग मार्च में मौजूद रहे और पुलिस टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया। फ्लैग मार्च मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button