सिंगरौली
जिला क्रेशर एसोसिएशन का सकारात्मक कदम
नववर्ष मिलन समारोह में व्यापारिक समस्याओं पर रचनात्मक चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली। नववर्ष 2026 के अवसर पर क्रेशर एसोसिएशन ने एक स्थानीय होटल अगस्त्या में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव अमित द्विवेदी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हार्दिक बधाई दी। इस महत्वपूर्ण मंच पर क्रेशर कारोबार की चुनौतियों पर गहन चिंतन हुआ। व्यापारिक नुकसान कम करने व आर्थिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए गए।
समारोह में जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, हमारा संगठन अनुशासन व पारदर्शिता पर जोर देगा। स्टोन क्रेशर कारोबार को नई दिशा देंगे। जिला महासचिव अमित द्विवेदी ने सभी सदस्यों की एकजुटता की सराहना की। मिलन समारोह में क्रेशर कारोबारियों ने नववर्ष के अवसर पर एक-दूसरे को सफलता की शुभकामनाएं दीं। संगठन ने आगामी वर्ष में पारदर्शी नीतियों का संकल्प लिया।यह मिलन समारोह क्रेशर एसोसिएशन के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। संगठन में व्यवसायिक चुनौतियों का सामना करने की मजबूत रणनीति तैयार की।सिंगरौली के क्रेशर कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। इस मौके पर आनंद अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, श्यामू लाल जायसवाल, विजय अहलावत, राजीव सिंह बघेल,सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, महेंद्र वैश्य,राम सुमेर वैश्य, अवनीश जायसवाल, शिवम वैश्य, मनोज सिंह, मनोज शुक्ल, शिव शक्ति एसोसिटस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



