अमरोहा

अमरोहा में सड़को पर उतरे डीएम-एसपी

शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था की जानी हकीकत, आगामी त्योहारों को लेकर किया पैदल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में आगामी शारदीय नवरात्र, रामनवमी, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली पर्वों के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने शहर का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। धिकारियों ने शाह विलायत, जामा मस्जिद रोड, जामा मस्जिद, मोहल्ला नल, टीपी नगर चौराहा, मोहल्ला दानिश मंदान, पुलिस चौकी कोट, पुरानी तहसील, कोट चौराहा, नगर पालिका कार्यालय और आर्य समाज मंदिर चौराहे सहित कई संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।डीएम और एसपी ने आमजन से शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया गया।दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी अफवाह या अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button