पाकुड़

बीडीओ ने किया आदि सेवा केन्द्र का उद्घाटन

BDO inaugurated Adi Seva Kendra

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़), शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के कुंजबोना एवं सोनाधनी पंचायत के डांगापाड़ा और मुकरी ग्राम में शनिवार को आदि सेवा केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं स्थानीय मुखिया सबीना मालतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान संचालित है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय का समग्र विकास एवं अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इसी क्रम में पंचायतों के जनजातीय गांवों में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बीडीओ ने आदि शपथ एवं स्वच्छता शपथ भी दिलाई। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, पंचायत सचिव लिसु टुडू, ग्राम रोजगार सेवक प्रकाश साहा, वसीम अंसारी, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदी तथा दोनों गांवों के आदि साथी व सहयोगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button