
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर परिषद प्रशासक के निर्देशानुसार सिटी मैनेजर के नेतृत्व में शहर के गांधी चौक, चौक बाजार, बाटा रोड, एलसी रोड सहित अन्य जगह पॉलीथिन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में सिंगल यूज पॉलीथिन 110 किलो जब्त किया गया ओर 1600 रुपए जुर्माना वसूला गया। मौके पर शिव हरि, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, बिक्की कुमार हरि, पवन कुमार, कमल यादव, रवि पासवान, मनोज सिन्हा सहित पुलिस बल उपस्थित थे।



