मैनपुरी

महानवमी पर शीतला माता मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़ 

सिओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मैनपुरी। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर नगर  के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मां शीतला देवी के दर्शन  और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।  इस दौरान, सुरक्षा और व्यवस्था  बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिसका जायजा स्वयं क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह  ने लिया।नवरात्रि के नवमे  दिन, जिसे महानवमी  भी कहते हैं इसमें मां दुर्गा के  नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। प्राचीन  शीतला माता मंदिर में महानवमी  के अवसर पर आज विशेष भीड़ देखने को मिली। मान्यता है कि  माता शीतला सभी की मनोकामनाएं पूरी करती है।  मंदिर में आज सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या  में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे  और माता रानी के जयकारे  लगाते हुए पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल  और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने स्वयं मंदिर परिसर का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं  को सुगमता से दर्शन हो सकें  और किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। मंदिर के आसपास  और परिसर के भीतर पुलिसकर्मी  लगातार गश्त करते रहे, जिससे  पूरा माहौल भक्तिमय होने के साथ-साथ सुरक्षित  भी बना रहा। मंदिर समिति  ने भी पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।  शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही। नगर में महानवमी पर काफी जगह भंडारे का आयोजन भी किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button