बाराबंकी

मूर्ति विसर्जन में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। नवरात्रि के मौके पर भव्य पंडालों एव मनमोहक झांकियों के बीच स्थापित की गयीं माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के नव दिनों तक चले पूजा अर्चना के बाद दशवें दिन शोभायात्रा निकाल कर नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान कल्याणी नदी पड़रिया घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा  जय माता दी के उदघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

           नवरात्रि के मौक़े पर क़स्बा मसौली सहित बड़ागांव, बांसा, रहरामऊ, धनकुट्टी, धरौली, नेवला करसन्ड़ा, ज्योरी, शहाबपुर, भयारा, डेढ़वा,बिंदौरा, सआदतगंज, सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में स्थापित की गयीं प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को गाँव से प्रतिमा जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था गाजे बाजे के साथ निकाला गया।जुलूस के दौरान माँ के भक्तो द्वारा जगह जगह हलवा, पूड़ी लईया, चना सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। माँ के जयकारे के चलते पूरा क्षेत्र भक्ति में सरोवर हो गया। विभिन्न गांवों एव मजरों से निकली माँ की शोभायात्रा दोपहर बाद हाईवे पर स्थिति मसौली चौराहा पड़रिया पूल कल्याणी नदी पहुँची जिससे माँ की शोभायात्रा एक बड़े जुलूस में परिवर्तित हो गयी और देर शाम तक नदी में 5 दर्जन से अधिक माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन पूजन अर्चन के बाद किया गया। जुलूस में शान्ति बनाये रखने के लिये सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
                 इसी क्रम में ग्राम बांसा,रहरामऊ, चक, धनकुट्टी की प्रतिमाओं का विसर्जन दूसरे दिन शोभायात्रा के साथ दुर्गा रोड होते हुए सफदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर घाट कल्याणी नदी में हजारो भक्तो की मौजूदगी में किया गया। क़स्बा सफदरगंज के निकट कल्याणी नदी घाट पर क़स्बा रसौली ,सआदतगंज, रामपुर कटरा,मुश्कीनगर सहित जिले के विभिन्न जगहों से आयी लगभग डेढ़ सैकड़ा से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन माँ की आरती के साथ किया गया। घाट पर भारी भरकम भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक मसौली अमित प्रताप सिंह  थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया द्वारा किये गए प्रयास काफी सराहनीय रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button