बाराबंकी

डिलीवरी बॉय से ड्रोन बॉय बने दीपक वर्मा

बाराबंकी के दीपक ने कड़ी मेहनत से 1 लाख सब्सक्राइबर कमाए, परिवार को दी पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी जनपद के फतेहपुर के एक छोटे से गांव गांगेमऊ में जन्मे दीपक वर्मा ने डिलीवरी बॉय से ‘ड्रोन बॉय’ तक का सफर तय किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘ड्रोन बॉय’ नाम से अपनी आईडी पर 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर उनके दोस्तों और परिवारजनों ने उन्हें बधाई दी है।
दीपक वर्मा ने बताया कि यह उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
दीपक के मन में विचार आया कि क्यों न वह एक कंटेंट क्रिएटर बनें। इसके बाद उन्हें लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता गया। उनकी कई वीडियो मिलियन में देखी जाने लगीं।
दीपक ने बताया कि उनकी वीडियो सिर्फ उत्तर प्रदेश के लोग ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोग पसंद करते हैं और लाइक करते हैं। उन्होंने अपने 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर सभी दर्शकों और समर्थकों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अनुज धीमान,शिवेश चंद्रा, वैभव वर्मा, हरिओम,रवि धीमान, उत्तम यादव, सद्दाम, अजित वर्मा, चंदन, अर्जुन, व्रजेश कुमार, सूरज कुमार, सौरभ कुमार,शुभम, नैतिक गुप्ता अमन गुप्ता, अंकुर, फैजू, प्रिंस आदि लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button