बीसीसीएल के खिलाफ गांव वालों ने खोला मोर्चा, बीसीसीएल के एरिया पांच के मुख्य द्वार में तालाबंदी
Villagers opened a front against BCCL, locked the main gate of BCCL's Area 5.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बिजली किस समस्या को लेकर तेतुलमारी के ग्रामीणों ने दक्षिण नगड़ी कला के मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या पांच के मुख्य द्वार में जड़ा ताला। आपको बताते चले की दुर्गा पूजा के पूर्व से ही तेतुलमारी के कई गांवो में बीसीसीएल द्वारा बिजली काट दी गई जिससे कई गांवो में घोर अंधकार छा गया है इसको लेकर ग्रामीणों ने बीसीसीएल के कई पदाधिकारी से बात की लेकिन बात नहीं बनी शुक्रवार को ग्रामीणों ने नगरी कला दक्षिण के मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में बीसीसीएल क्षेत्र संख्या पांच के कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी शुरू की समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मुख्य द्वार में ही जमे हुए थे नगरी कला दक्षिण के मुखिया अशोक ठाकुर ने हमें बताया कि बीसीसीएल की रवैया गांव के प्रति काफी निंदनीय है दुर्गा पूजा से पूर्व कई गांव में बिजली काट दी गई है जिससे ग्रामीण अंधकार मैं दुर्गा पूजा मानने को बंद हो गये हैं, यदि बीसीसीएल का ऐसा ही रवैया रहा तो हम कोयला भवन में भी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे इसके जिम्मेदार बीसीसीएल स्वयं होंगे इस बंदी में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इधर दूरभाष पर बीसीसीएल एरिया 5 के पी एस_ आर बी डोरजी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा बिजली काटने की बात सरासर गलत है यह समस्या बीसीसीएल द्वारा नहीं बल्कि पीवीसी द्वारा उत्पन्न है पांच दिनों से डी वी सी से ही बिजली की समस्या उत्पन्न है ।



