धनबाद

मलकेरा में रावण दहन कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न महतो ने लाया अग्निबाण

MLA Shatrughan Mahato brought fire arrows to the Ravana Dahan program in Malkera.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। विजयादशमी के अवसर पर मलकेरा अग्निबाण, मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में अग्निबाण चलाकर रावण दहन की परंपरा निभाई। इस वर्ष का रावण दहन आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में कुछ बदला-बदला नजर आया। टाटा के जीएम संजय राजोरिया और यूनियन के कई प्रमुख पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जिससे आयोजन की भव्यता थोड़ी फीकी जरूर पड़ी। साथ ही, इस बार दर्शकों की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में कम देखी गई। एक लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ था विशाल रावण कार्यक्रम के लिए बलियापुर के कारीगरों ने एक लाख रुपये की लागत से विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, छाताबाद के कारीगरों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही रावण का पुतला अग्निबाण से धू-धू कर जलने लगा, आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई। इस मौके पर समाजसेवी वशिष्ठ चौहान को स्वागत किया गया। यह कतरास कोयलांचल का एकमात्र रावण दहन कार्यक्रम था, जिसकी वजह से आस-पास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे और आयोजन का आनंद उठाया। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की पूरी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन सिनीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह और मनोज ठाकुर ने किया। मौके पर मालकेरा उत्तर की मुखिया अंजना देवी, दक्षिण के मुखिया विनोद रजक, पंसस सचिता देवी, पूर्व जिप सदस्य जितेश रजवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, टिंकु तिवारी, रिंटू रजक, विजय रजक, योगेश रजवार, मोंटी ठाकुर, भरत महतो, केदार रजक, भोलू सिंह, वार्ड 5 के पार्षद राजेंद्र प्रसाद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।‌

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button