साहेबगंज
विधायक ने रावण वध कार्यक्रम का फीता काट कर किया उदघाटन
The MLA inaugurated the Ravana slaughter program by cutting the ribbon.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे परिसर द्वारा आयोजित रावण वध कार्यक्रम का फीता काट कर उदघाटन किया। साथ ही पश्चिम बंगाल से आए हुए आतिशबाज ने कई तरह के करतब दिखा कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर तीनपहाड़मोड के प्रांगण में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। विधायक ने भक्ति जागरण करने आए हुए टीम को चुनरी पहना कर सम्मानित किया।


