कानपुर
बिठूर रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में अलंकरण समारोह हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति शपथ दिलाई गई। विद्यालय में आयोजित अलंकरण समारोह प्रक्रिया के अंतर्गत ,किट्टू,खुशी,अनन्या,अंशिका, काव्या,पुष्पेंद्र,सम्राट आदि को मतदान द्वारा छात्र परिषद के लिए चयनित किया गया। वहीं अमित कुशवाहा,मानसी मिश्रा, वाणी मिश्रा,नीतू दीक्षित एवं मिस रिया को विद्यालय के विभिन्न हाउसेज़ की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के ये प्रतिनिधि केवल अपने सहपाठियों के नेता ही नहीं बल्कि अनुशासन,समर्पण और सेवा-भाव के प्रेरक भी होंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा ने भी अपने वक्तव्य में कहा “अलंकरण समारोह छात्रों में नेतृत्व,उत्तरदायित्व और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाता है। हम आशा करते हैं कि नव-निर्वाचित सदस्य विद्यालय के गौरव में वृद्धि करेंगे। समारोह का संचालन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।



