अमरोहा

गांव में पसरी कीचड़ व गंदगी ग्रामीण परेशान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में पसरी कीचड़ व गंदगी से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी से जल निकासी कराने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर बाटुपुरा में मैंन रास्ते पर कीचड़ व गंदगी पसरी हुई है । ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी समस्या जिस की तस बनी हुई है।ग्रामीण चंद्रपाल का कहना है कि गुरुवार की शाम वह अपनी भैसा बुग्गी में खेत से धान लेकर आ रहा था। जैसे ही वह गांव में स्थित कीचड़ व गंदगी में पहुंचा तो अचानक उसकी भैंसा बुग्गी पलट गई। बुग्गी के ऊपर बैठे छोटे-छोटे बच्चे दूर जा गिरे और चोटिल हो गए। किसान के धान न भी कीचड़ में गिर गए जिससे वह बुरी तरह भीग गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही जल निकासी व कीचड़ से निजात नहीं मिली तो वह उप जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे शिकायत करने वालों में हरिसिंह, सुरेश, महेंद्र, गजराज,दिवान, अमरसिंह, सुनील, राजेन्द्र, सुमित,शिवचरन, मूलचंद भगतजी,सौरव, तेजपाल, मुकुल,कलुवा आदि।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button