लातेहार

20 को सभी सरकारी गैर-सरकारी विद्यालय रहेंगे बंद- उपायुक्त

All government and non-government schools will remain closed on 20th- Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मौसम विभाग ( आईएमडी) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार लातेहार जिले में लागातार भारी वर्षा की आशांका जतायी गई है, जिससे जन-जीवन एवं विद्यार्थियों कि सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी सरकारी / निजि / अल्पसंख्यक विद्यालयों में दिनांक 20 जून 2025 को कक्षा के०जी० से कक्षा 8 तक की कक्षाएँ बंद रहेंगी। यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया जाता है, जिसका कड़ाई से अनुपालन किया जाय। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किये जायेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button