सिंगरौली
विन्ध्यनगर पुलिस ने 24 घंटे में लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। थाना विन्ध्यनगर पुलिस ने 03 अक्टूबर 2025 को एनटीपीसी स्टेज 4 में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु विश्वकर्मा उर्फ भगडू (28 वर्ष), आशीष साकेत उर्फ बिरंचू (18 वर्ष) और आशीष रजक (19 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों ने फरियादी इन्दजीत कुशवाहा और उनके साथी हरेन्द्र कुमार सिंह को धमकाकर उनके मोबाइल और नकद पैसे छीने थे। हरेन्द्र कुमार के फोन-पिन का इस्तेमाल कर आरोपियों ने 11,000 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए।
पुलिस टीम ने फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की। जांच में आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया। उनके कब्जे से लूटा गया 10,000 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सभी आरोपियों को न्यायालय बैढ़न में ज्यूडीशियल रिमांड पर पेश किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सउनि रमेश प्रजापति, प्र.आर. पंकज सिंह, बृजेश सिंह, आरक्षक भोले लोधी, अशोक कुशवाहा, राहुल खजूरिया और प्रताप कुमार की भूमिका सराहनीय रही।



