सिंगरौली

 निगाही परियोजना में 100फीट गहरी खदान में गिरा ट्रेलर

ड्राइवर की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सिंगरौली । सिंगरौली जिले की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स (NCL) की निगाही कोयला खदान में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार-बुधवार की दरिमियानी रात करीब 3 बजे एक ट्रिप ट्रेलर 100 फीट गहरी खदान में गिर गया, जिससे उसके चालक तारकेश्वर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। यह ट्रिप ट्रेलर कोयला खदान के भीतर परिवहन के काम में लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही खदान के शिफ्ट इंचार्ज और कोयला डिस्पैच अधिकारियों ने मृतक का शव नॉर्दर्न कोलफील्ड के नेहरू अस्पताल भिजवाया। मृतक चालक तारकेश्वर पटेल की पत्नी रामा पटेल ने ट्रांसपोर्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि गाड़ी मालिक, जो भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के कोष अध्यक्ष अंजनी जायसवाल हैं, उनके पति से लगातार 8 घंटे की बजाय 18 से 25 घंटे तक गाड़ी चलवा रहे थे। रामा पटेल के अनुसार, जब उनके पति ने ज्यादा काम का विरोध किया तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
परिजनों का मानना है कि अत्यधिक काम के दबाव के कारण ही यह हादसा हुआ होगा। हालांकि, इस मामले पर एनसीएल के कोई भी अधिकारी अधिकृत रूप से बात करने को तैयार नहीं हैं।
मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। यदि जांच में ट्रांसपोर्टर या किसी अन्य अधिकारी की कोई गलती पाई जाती है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button