हापुड़

एसपी की अगुवाई में ‘मिशन शक्ति’ के तहत ‘वॉक फॉर एम्पावरमेंट’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

​हापुड़। सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार की शाम को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
​एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अगुवाई में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में “वॉक फॉर एम्पावरमेंट” (सशक्तिकरण के लिए पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं शामिल हुईं। ​इस अवसर पर एसपी ने छात्राओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें मुख्य रूप से वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112 (आपातकालीन सेवा), और अन्य संबंधित हेल्पलाइन शामिल थीं। ​कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button