बाराबंकी

मसौली पुलिस ने साइबर टीम से फ्रॉड हुए एक लाख तेराह हजार वापस कराये खाते में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली पुलिस की साइबर टीम ने फ्राड हुए एक लाख 13 हजार रूपये पीड़ित के खाते में वापस करने में सफलता पाई। शुक्रवार को पीड़ित को बुलाकर प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने पैसा वापस करने का प्रमाण दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी अबू सुफियान कुरैशी पुत्र हाफिज जमील अहमद निवासी ने वर्ष 2023 मे फेसबुक पर घर बैठे रुपया कमाने की नौकरी का विज्ञापन देखकर वाट्सअप के माध्यम से आये लिंक पर क्लिक करने पर अबू सुफियान  के बैंक खाता से कुल 1 लाख 13 हजार 7 सौ  रूपये कट गये थे पीड़ित ने आनलाइन हुई ठगी की शिकायत स्थानीय थाने मे दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु की शरुआती दौर मे पीड़ित के खाते मे सात सौ रुपये वापस आ गये थे लेकिन एक लाख 13 हजार रुपये वापस नही आ पाये थे पुलिस की सक्रियता से साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद पीड़ित के खाते में पैसा वापस कराने में सफलता पाई और शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक  सनत कुमार मिश्र उपनिरीक्षक अभय गुप्ता कम्प्यूटर आपरेटर करूणेन्द्र पटेल महिला आरक्षी राधिका द्विवेदी आरक्षी आकाश मौर्या ने पीड़ित को पैसा वापस दिलाये जाने का प्रमाण पत्र दिया। पीड़ित ने आनलाइन ठगी का सम्पूर्ण रुपया वापस दिलाये जाने पर प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त पुलिस टीम कि धन्यवाद दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button