ललितपुर

 पार्षद ने ठेकेदार पर लगाया धमकाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर के वार्ड संख्या 15 गांधीनगर में रोड व नालियों के निर्माण में घोर अनियमित्ताएं और मानक के अनुरूप न किये जाने का आरोप लगाते हुये पार्षद मनमोहन चौबे एड. ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। पत्र में पार्षद ने डीएम को अवगत कराया कि नगर पालिका द्वारा रोड व नालियों का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार के घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा हैएवं स्टीमेट के विपरीत कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जब ठेकेदार को अनियमित्ताओं से अवगत कराया कि तो ठेकेदार द्वारा अभद्रता करते हुये फर्जी मुकद्दमें में फंसाने की धमकी दी गयी। पार्षद ने जिलाधिकारी से प्रकरण की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button