वेल्सपन संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत डेढ़पसार गांव स्थित सरकारी स्कूल में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के सहयोग से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट वेल नेतृत्व और वेल स्वास्थ्य के तहत आयोजित हुआ।
कम्युनिटी मोबिलाइजर वंदना मिश्रा ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला यह दिवस बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और समाज में उनके प्रति समानता का संदेश देने के लिए है। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, ग्रामीण महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। संस्था की टीम शीला यादव और अनीता यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन का उद्देश्य बेटियों के सशक्तिकरण और सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

