मेरठ
उपज पत्रकार संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ के मोहल्ला मातावाला स्थित वरिष्ठ पत्रकार मनोज प्रजापति के आवास पर उपज पत्रकार संगठन मेरठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद नेता बिजेंद्र भाटी ने की, जबकि संचालन मनोज प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, जिला महामंत्री ललित ठाकुर और जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयवीर त्यागी को जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पत्रकार रवि गौतम को जिला सचिव, तथा पत्रकार राजीव शर्मा को जिला उपसचिव नियुक्त किया गया है।
नवगठित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर, केक काटकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं संयुक्त व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो जन समस्याओं को निडरता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान से ही समाज और देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।
वहीं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जयवीर त्यागी ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उपज पत्रकार संगठन प्रदेश का एक सशक्त मंच है, जो पत्रकारों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन के प्रति एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजीव गुप्ता, विनय गर्ग, गौरव गर्ग, पंकज मित्तल, मुनेंद्र त्यागी, प्रमोद कुमार, सुंदर नागर, नरेश गुर्जर, विशाल राज सहित अनेक पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


