अमरोहा
किसान के नलकूप से सोलर पैनल चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा किसान के नलकूप पर लगे सोलर पैनलों को चोरी कर लिया गया, पीड़ित द्वारा चोरी गए पैनलों से 24 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है वहीं पीड़ित द्वारा कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी रमेश पुत्र चेतराम अपने खेतों की सिंचाई करने के उद्देश्य अपने खेत के नलकूप पर सोलर पैनल लगवा रखा है, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा रविवार की रात्रि किसी समय चोरी कर लिया गया। रमेश को चोरी होने का पता सोमवार की सुबह खेत पर जाने पर लगा। पीड़ित ने खेत पर देखा तो नलकूप पर लगे छः सोलर पैनल गायब थे, पीड़ित के अनुसार चोरी गए सोलर पैनलों की कीमत 24 हजार रुपए है। पीड़ित रमेश कोतवाली पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांगकी। जब इस बारे में कोतवाली निरीक्षक प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ है और तहरीर प्राप्त होती है तो जांचकराकर कार्यवाही की जाएगी।



