गोड्डा
वरीय नागरिक समाज का पथ प्रदर्शक : एसडीओ
राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ जिला इकाई का 13 वां सम्मेलन आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ जिला इकाई का 13 वां सम्मेलन बुधवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। सम्मेलन का उद्धाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, राष्ट्रीय वरीय नागरिक संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरस्वती मिश्रा, उपाध्यक्ष माया पांडेय, सचिव गीता मिश्रा,झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. राधेश्याम साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि वरीय नागरिक ही समाज का पथ प्रदर्शक होता है। वरीय नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराना समाज व सरकार की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए वरीय नागरिकों की समस्या का समाधान सर्वाेपरि है। संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य वरीय नागरिकों के लिए सरकार की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वरीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में समय समय पर पुनर्गठन किया जाता है। मौके पर सम्मानित वरीय नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें 110 वर्षीय बसंती देवी,108 वर्षीय काली देवी, 92 देवी प्रो. निशिकांत ठाकुर, 91 वर्षीय आनंदी प्रसाद चौधरी, 92 वर्षीय अवधेश झा चंचरिक ,87 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्राणधन चौधरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सर्वसम्मति से मदन मोहन मिश्रा को अध्यक्ष, माधव चंद्र चौधरी को महासचिव, जयकांत सिंह को उपाध्यक्ष, ईश्वर हेम्ब्रम को सचिव, गोपाल पाठक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया है। इसके पूर्व माधव चंद्र चौधरी, मदन मोहन मिश्रा, मीरा झा, बागेश्वरी चौधरी, माला घोष, गोपाल पाठक आदि ने पुष्प गुच्छ देकर आगन्तुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश मंडल व माधव चंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद झा अध्यक्ष ने किया जबकि स्वागत मंत्री -सह – संयोजक ईश्वर हेम्ब्रम सहित गीता मिश्रा, मदन मोहन मिश्रा, जयकांत सिंह, युगल किशोर भगत, अक्षय कुमार सिंहा, हीरा कांत ठाकुमर , नवल किशोर भगत आदि ने अहम भूमिका निभाई।




