अमरोहा

दाऊदिया दंगल में आसिफ पहलवान ने लहराई विजय पताका

51,000/- के पुरस्कार पर हुआ आसिफ व गौरव में रोचक मुकाबला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उझारी। नगर में चल रहे हजरत शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्ला अलेह के उर्स में विशाल दाऊदिया दंगल के अंतिम दिन आसिफ पहलवान जलालाबाद ने विजय पताका लहरा कर 51000 का नकद पुरस्कार हासिल किया। दर्शकों ने तालिया की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
दंगल के अंतिम दिन दर्शकों की भारी मौजूद रही और देश-विदेश के नामी गिरामी पहलवानों का रोचक मुकाबला देखने को मिला। मुख्य रूप से टाइगर पहलवान ने मौसम अली पहलवान को, रीहान पहलवान हरियाना ने वीर बहादुर पहलवान को, फैज पहलवान संभल ने राहुल पहलवान को, अयान पहलवान सिकरोटा ने बॉबी पहलवान ढवारसी को, लकी थापा पहलवान नेपाल ने शमशेर सिंह पहलवान राजस्थान को, जग्गा पहलवान राजस्थान ने लकी थापा पहलवान नेपाल को पराजित कर अपनी जीत का ऐलान किया।  दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती आसिफ पहलवान जलालाबाद एवं गौरव पहलवान दिल्ली के बीच हुई। जिस पर 51,000/- का पुरस्कार रखा हुआ था। दोनों पहलवानों के रोचक मुकाबले में आसिफ पहलवान जलालाबाद ने गौरव पहलवान दिल्ली को चित कर अपने विजय पताका लहराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से हकीम चमन, डॉक्टर शहरोज, कुंवर अदनान महल, मौ० कासिम, शादाब मंसूर, हाजी कल्लन, अलाउददीन सैफ़ी,  आफाक पठान, कोकब इक्तेदार, मौ० वसीम, डॉ० जफर कमाली इमरान चौधरी कनेटा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button