अमरोहा
गांव के रास्ते पर गंदगी जल भराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव झुडी माफी के मेंन रास्ते पर गंदगी व जल भराव के चलते ग्रामीणों का निकलना दुश्वार हो गया है,वहीं ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत के बाद भी सफाई न होने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान करने की मांग की। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम झुडी माफी के मेन रास्ते पर गंदगी व जल भराव के अंबार लगे हुए हैं, जिसके कारण ग्रामीण एवं राहगीरों का रास्ते से निकलना दुश्वार हो गया है। इसके विरोध में गुरुवार को ग्रामीण एकत्र हुए और ग्राम प्रधान वह सफाई कर्मी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं,जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।वही कई महीनो से सफाई कर्मचारी गांव में सफाई करने नहीं आया है। ग्राम प्रधान से इस समस्या का समाधान करने को कहते हैं तो वह कोई सुनवाई नहीं करता है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने एक संबंध अधिकारी को एक ज्ञापन सोपा था लेकिन उसे पर भी कोई अमल नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का रोजगार सेवक गांव में कहता है की शिकायत करके क्या कर लिया हम सफाई नहीं करेंगे।इसी के साथ ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द गांव में सफाई नहीं कराई गई तो जनपद के उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र,हरिओम, अंकित पाल,गोविंद,नरेन्द,हरि ज्ञान, अक्यभसिंह,दीपक,विक्रम,विवेक, भीमसेन,राहुल,डॉक्टर अमरपाल, ओम प्रकाश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।



