मेरठ

नोबल पब्लिक स्कूल को मिला एक और गौरव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। नोबल पब्लिक स्कूल, मेरठ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और श्रेष्ठ प्रबंधन के बल पर इंडिया स्कूल रैंकिंग 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्कूल को सुपर 40 बजट प्राइवेट स्कूल की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सत्रह तथा उत्तर प्रदेश एवं मेरठ दोनों स्तरों पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गुरुग्राम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज द्वारा यह सम्मान स्कूल के एमडी अमित कुमार को प्रदान किया गया। यह उपलब्धि लगातार तीसरे वर्ष हासिल कर नोबल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साख को और मजबूत किया है।  यह सम्मान स्कूल की प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी ने इस सफलता पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान नोबल परिवार के सभी सदस्यों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button