पाकुड़

आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

AJSU's booth level workers' conference concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
घाटशिला। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि घाटशिला की जनता बदलाव चाहती है और ठगबंधन की सरकार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने घाटशिला टाउन हॉल में आजसू के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है। सम्मेलन में प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। महतो ने कहा कि हेमन्त सरकार ने विगत 6 वर्षों में बालू–कोयला की लूट और भ्रष्टाचार को प्रश्रय दिया है, जिससे जनता ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को सवाल पूछने का भी अधिकार नहीं क्योंकि यहां लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है। इस कारण सूचना आयोग को निष्क्रिय कर दिया गया है। श्री महतो ने कहा कि इस उपचुनाव में जनता वोट के माध्यम से हेमंत सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राज्य विकास में पीछे छूट गया है। यह सामाजिक समरसता को खराब करने वाली सरकार है। श्री महतो ने कहा कि एनडीए जीतेगा तो राज्य में अवैध वसूली बंद होगी। एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने कहा कि आजसू की झारखंड निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। सुदेश महतो तथा अन्य आजसू नेता झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजसू ने संघर्ष किया और भाजपा ने अलग राज्य दिया। श्री सोरेन ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी को हराकर घाटशिला की जनता इतिहास रचेगी। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू कार्यकर्ता गांव–गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में माहौल तैयार करें। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को झामुमो ने अपमानित किया। सम्मेलन को केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सत्यनारायण बेसरा, सुधारानी बेसरा, संजय सिंह, मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रवीण प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बुद्धेश्वर मुर्मू ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button