अमरोहा
मारपीट कर महिला के सत्तर हजार रुपए छीने पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भैंस बेच कर रखे पैसों को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर महिला से छीन लिए मारपीट में महिला बुरी तरह घायल हो गई।घायल हालत में पीड़िता कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी राजवती पत्नी रोहतास चौकीदार का आरोप है कि बुधवार की देर रात वह अपने घर पर थी तभी गांव के ही तीन दबंग घर पर आए और आते ही मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए कहा कि जो भैंस बेची है। वह पैसे कहां रखे हैं और वह पैसे दे दो वरना जान से मार देंगे। पीड़िता का कहना है कि डर की वजह से आरोपियों पैसे बता दिए तो आरोपी घर में रखे हुए सत्तर हजार रुपए लेकर मारपीट कर घर से फरार हो गए। पीड़िता घायल हालत में कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। जहां उसका उपचार किया गया। जब इस बारे में हल्का इंचार्ज लोहर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला मारपीट का है तहरीर मिली है जांच कार्यवाही की जाएगी



