भोपाल
एमपी कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड इस हफ्ते जारी
लगभग साढ़े 9 लाख विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोपाल: आज से 6 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर से मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 की परीक्षा शुरू होने वाली है इस भर्ती के लिए लगभग साढ़े 9 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे और इसके एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से दो या तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे यह इस साल की बड़ी परीक्षा होगी और यह ऑनलाइन परीक्षा लगभग 1 महीने तक चलने चलेगी प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरु हुई थी और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 थी और अब कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से किया जाना है पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 से शाम के 4:30 तक एग्जाम होगा आपको बता दें बिना एडमिट कार्ड के किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी को एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैनकार्ड या वोटर आईडी कार्ड को भी लेकर अनिवार्य रूप से जाना होगा कांस्टेबल पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे बीते दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अगले 3 साल में 22500 पुलिस के पदों पर भर्ती होगी और इसकी शुरुआत इस साल से कर दी गई है 7500 पदों पर कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है



