विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक
DC held a review meeting regarding the special intensive review program.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने निर्देश दिया कि विभाग द्वारा मांगी गई Category-C एवं Category-D का डेटा आज रात्रि तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही BLO ऐप के माध्यम से मैपिंग कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मैपिंग का कार्य अत्यंत संवेदनशील है, अतः सभी अधिकारी इसे सावधानीपूर्वक एवं सतर्क दृष्टि से पूरा करें। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि BLA की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में राजनीतिक दलों का सहयोग प्राप्त किया जा सके।



