अमेठी

कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र से मिले सांसद किशोरीलाल

अपने तो अपने होते हैं कार्यकर्ता, नेता परिवार के समान है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। सोमवार को सांसद किशोरी लाल शर्मा ने लंबी बीमारी से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र से उनके गौरीगंज स्थित आवास पर भेंट की। सांसद ने उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी और परिवारजनों का हालचाल लिया।
इससे पूर्व उनके छोटे भाई संतोष के घर जाकर लखनऊ में भी उन्होंने योगेंद्रमिश्र से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया था।
अपने पुराने साथी के प्रति यह आत्मीयता सभी के लिए भावनात्मक क्षण बन गई। सांसद जी ने कहा अपने तो अपने होते हैं, कार्यकर्ता और नेता परिवार के समान हैं। उन्होंने मिश्र जी और उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं आवश्यक मदद का पूरा भरोसा दिलाया। सांसद ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पार्टी परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।सांसद ने सेवानिवृत शिक्षक कमलाकर मिश्र की पत्नी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी। कांग्रेस परवक्ता अनिल सिंह,केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी आदि रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button