गोड्डा

गोड्डा उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक का किया गया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: आज दिनांक 28 अक्टूबर को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा अंजली यादव के द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उपायुक्त के द्वारा ब्लड बैंक में आवश्यक व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ब्लड बैंक में आधुनिक उपकरणों की जांच की गई साथ ही ब्लड बैंक में उपस्थित चेक लिस्ट ,डोनर काउच, ब्लड स्टोरेज फ्रिज, डोमेस्टिक फ्रिज, ईएलआईएसए मशीन, इनक्यूबेटर आदि की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक के अधिकारियों के द्वारा नेट मशीन की मांग की गई ताकि 40 मिनट में एचआईवी, एचबी, हैपेटाइटिस बी ,सी, मलेरिया, सिफलिस टेस्ट की जा सके मौके पर सिविल सर्जन , गोड्डा डॉ.एससी शर्मा,उपाधीक्षक सदर अस्पताल , गोड्डा श्री तारा शंकर झा, डॉ. महमूद ब्लड बैंक इंचार्ज, हॉस्पिटल मैनेजर मोनाली राय, ब्लड बैंक लैब टेक्नीशियन मिलन कुमार नाग, संबंधित ब्लड बैंक के कर्मीगण आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button