अलवर
जतिंद्रनाथ दास ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:- हिमांशु शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ दास की जयंती मनाई गई इस अवसरपर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि वह महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन 1921 में शामिल हुए और उसके पश्चात अनुशीलन समिति के सदस्य बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस केसाथ कांग्रेस सेवा दल में भी रहेl उन्होंने लाहौर षड्यंत्र केस में गिरफ्तार किया गया और जेल में भारतीय राजनीतिक कैदियों के अधिकारों की पुरजोर तरीके से मांग की और लगभग 64 दिन तक भूख हड़ताल की l
आज के दिन 13 सितंबर 1929 को मात्र 24 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्हें शहीद हुए उनकी शहादत से पूरे देश में एक नई क्रांति का आगाज हुआl उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने पर भारत सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया
ऐसे महान दिवंगत आत्मा और महान क्रांतिकारी को गांधी दर्शन के सभी कार्यकर्ता नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की l



