पाकुड़

बोकारो जिले के नदी में डूबने से बच्चे की मौत

Child drowns in river in Bokaro district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो की एक नदी में डूबने से आज दोपहर एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत होने की सूचना है। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज अर्थात 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा से पहले दोपहर एक बजे बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के अंतर्गत बहने वाली कोनार नदी में 13 वर्षीय बालक दिलशान की नहाने के क्रम में डूबने से मृत्यु हो गई। उपायुक्त के अनुसार इस घटना की सूचना मिलते ही आपदा #प्रबंधन शाखा के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर तैनात गोताखोर की टीम ने पहुंचकर त्वरित गति से दस मिनट के अंदर दिलशान को ढूंढ़कर बाहर निकाला गया, किन्तु उसे बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना से जिला प्रशासन तथा सम्पूर्ण बोकारो परिवार आहत है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि पूरे जिला में जिला प्रशासन द्वारा 21 गोताखोर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्री झा ने सभी जिलावासियों से अपील है कि गहरे जल स्रोतों से सावधान रहें तथा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button