मालदा मंडल में साहिबगंज डीईएमयू शेड पर सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
Vigilance awareness seminar organized at Sahibganj DEMU shed in Malda division

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मालदा, 28 अक्टूबर 2025 को पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में तीन माह से चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत साहिबगंज डीईएमयू शेड में 27 अक्टूबर 2025 को एक सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सहायक यांत्रिक अभियंता एएमई साहिबगंज के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कार्यस्थल पर पारदर्शिता, निष्ठा एवं ईमानदारी बनाए रखने से जुड़ी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर विस्तार से चर्चा की सत्र के दौरान विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों और अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को निवारक सतर्कता,नैतिक आचरण और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति के महत्व से अवगत कराया गया इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संगठन में ईमानदारी, पारदर्शिता व जवाबदेही की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था।



